Re. No. MP-47–0010301

जिले में पर्यटन के विकास के लिए धौहनी विधायक की पहल, भेजा 20 करोड़ का प्रस्ताव

जिले में पर्यटन के विकास के लिए धौहनी विधायक की पहल, भेजा 20 करोड़ का प्रस्ताव

सीधी जिले के धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम द्वारा अपने क्षेत्र में पर्यटन के विकास के लिए 20 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। धोनी विधायक ने बताया कि वनांचल क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके विकास के लिए वह सतत प्रयासरत रहे हैं और समय-समय पर पत्राचार कर इसके विकास की मांग करते आए हैं। इस बार उनके द्वारा धौहनी क्षेत्र में पर्यटन के क्षेत्र में विकास और इसे पर्यटन से जोडऩे के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम को 20 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है।
धौहनी विधायक द्वारा कुसमी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ठाड़ीपाथर में महान नदी के चरका पानी वॉटर फाल का विकास कार्य। ग्राम पंचायत रौहाल में तुर्रा नाथ मंदिर भोलेनाथ 15वीं सदी की मूर्ति का विकास कार्य, ग्राम पंचायत रामपुर में बरचर बांध रेस्ट हाउस का विकास कार्य, ग्राम पंचायत गोतरा मां अष्टभुजी देवी मंदिर 9वीं सदी की मूर्ति का सौंदर्गीकरण और विकास कार्य के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। इसी प्रकार तहसील मझौली क्षेत्र में ग्राम पंचायत ठोंगा में दानव बाबा फट्टी का विकास कार्य, ग्राम पंचायत चमराडोल में लंडी बाबा का विकास कार्य एवं तहसील सरई के ग्राम पंचायत निगरी में ठाकुर चैन सिंह की सहादत स्थलीय 10वीं सदी के दौरान सहादत स्थल को पर्यटक स्थल में बदलने के विकास कार्य का प्रस्ताव भेजा गया है। विधायक द्वारा बताया गया कि उक्त सभी स्थलों का मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम विभाग के अधिकारियों द्वारा पहले ही भ्रमण किया जा चुका है। जल्द ही सभी स्थानों को पर्यटन से जोड़ कर विकास कार्य प्रारंभ होंगें। जिससे विदेशी शैलानियों पर्यटकों का आवागमन शुरू होने से नए सुनहरे आयाम के कीर्तिमान स्थापित होंगें। स्थानीय लोगों को रोजगार के क्षेत्र में लाभ होगा।

साफेद बाघ लाने के जारी है प्रयास
विधायक धौहनी ने कहा कि उनके क्षेत्र में संचालित संजय टाइगर रिजर्व में सफेद बाघ को लाने के प्रयास जारी है। सजय टाइगर रिजर्व अनेक जीवों विशेषकर बाघों का आश्रय स्थल है। सफेद बाघों में सबसे प्रथम बाघ मोहन यहीं पाया गया था। उसे दुबारा यहाँ बसाने कि पहल की जा रहीं हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!