Re. No. MP-47–0010301

Sidhi news;राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से विश्व में बढा भारत का गौरव — शरदेन्दु 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से विश्व में बढा भारत का गौरव — शरदेन्दु 

सीधी । भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिले के हर मंदिर में उपस्थित रहकर प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का  कार्यक्रम लाइव देखा और सुना। इसके साथ ही सुंदरकांड, भजन, कीर्तन आदि आयोजित हुआ।

इसी तारतम्य में जमोडी ग्राम पंचायत में मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक शरदेन्दु तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान की विशिष्ट उपस्थिति में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर विश्व के कल्याण की कामना की।

पूजा अर्चना के पश्चात मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व चुरहट विधायक ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है। नए भारत में सांस्कृतिक पुनरुत्थान हो रहा है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण संभव हो पाया है। भव्य और दिव्य राम मंदिर का हम सभी हजारों हजार वर्षों से इंतजार कर रहे थे। हम सब अत्यंत सौभाग्यशाली है कि हमें अब प्रभु श्री राम का दर्शन प्राप्त हो सकेगा।

आरती के पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव कार्यक्रम आज हर बूथ और हर मंदिर में आयोजित हुआ है। सभी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता स्वजनों के साथ मिलकर ग्यारह ग्यारह दीपक संध्या काल में जलाकर प्रभु की आराधना करेंगे और भारत के उत्थान की आशीर्वाद ग्रहण लेंगे।

इसके पूर्व मंदिर में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा , प्रभु श्री राम के कीर्तन भजन स्थानीय महिलाओं ने वाद्य यंत्रों के साथ गाया। बाद में आरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडे, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, सुरेश सिंह चौहान, संदीप शर्मा, पुनीत त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह परिहार, जीवेन्द्र सोनी सहित ग्राम पंचायत के पंच, सरपंच उपस्थित रहे।

 

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!