Re. No. MP-47–0010301

Sidhi crime:सीधी में पकडाए स्मैक के व्यापारी,2 लाख से अधिक का मशरुका जप्त

Sidhi crime:सीधी में पकडाए स्मैक के व्यापारी,2 लाख से अधिक का मशरुका जप्त

सीधी- बहरी पुलिस द्वारा मादक पदार्थ स्मैक का विक्रय करने वाले आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है और उसके खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि दिनांक 22.01.2024 को थाना प्रभारी बहरी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तेलियागंज में एक व्यक्ति काले रंग की एफ.जेड. मोटर सायकल लेकर अपने पास स्मैक बिक्री करने हेतु रखा है। उक्त सूचना से थाना प्रभारी बहरी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया जाकर रेड कार्यवाही हेतु अपने नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम तेलियागंज के पास गई जहा एक व्यक्ति काले रंग की एफ.जेड. मोटर सायकल में बैठा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम शुभम कुमार द्विवेदी पिता हरिनारायण द्विवेदी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम लौआ थाना बहरी जिला सीधी का होना बताया जिसकी तलासी लेने पर संदेही की पैन्ट के जेब से एक पालीथीन मिली जिसमें मटमैले कलर का स्मैक जैसा पदार्थ मिला। स्मैक को इलेक्ट्रॉनिक तौल से तौलने पर 24.30 ग्राम पाई गई, जिसकी कीमत लगभग 73000 रुपए होगी। आरोपी शुभम कुमार द्विवेदी का उक्त कृत्य धारा 8,21,22 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी से स्मैक एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 1.5 लाख जप्त कर कब्जे पुलिस लिया जाकर आरोपी शुभम कुमार द्विवेदी पिता हरिनारायण द्विवेदी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम लौआ थाना बहरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

*उपरोक्त समस्त कार्यवाही* में थाना प्रभारी बहरी निरी. रीता त्रिपाठी, सउनि ओम प्रकाश मिश्रा, प्रआर. रामसुंदर साकेत,आरक्षक राजकमल भूतिया, प्रभात तिवारी एवं अभिषेक सिंह का विशेष योगदान रहा

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!