Re. No. MP-47–0010301

सरपंच सहित तीन लोगों के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

सरपंच सहित तीन लोगों के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर,अतिक्रमण से मुक्त हुई सरकारी जमीन

सीधी- जिले के चुरहट तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम साडा में बुधवार को सरपंच के घर बुलडोजर चल गया। जहां सरपंच समेत तीन लोगों के घरों को प्रशासन की टीम ने ध्वस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार तीनों का मकान मध्य प्रदेश शासन की भूमि पर बने हुए थे। जिस पर मृतक छोटेलाल शर्मा ने आपत्ति दर्ज की थी और अतिक्रमण हटाने के लिए तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर तथा कमिश्नर के यहां आवेदन दिया था और सभी जगह से घर गिराने का आदेश भी पारित किया गया था। लेकिन घर नहीं गिराया जा सका था।
जिस पर आवेदक मृतक छोटेलाल शर्मा ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी और हाई कोर्ट से भी घर गिराने के लिए आदेश जारी हुआ था। बावजूद इसके घर अतिक्रमणकारियो के द्वारा अतिक्रमित जमीन को खाली नहीं किया गया था। जिस पर कंटेंप्ट आफ कोर्ट के तहत आज बुधवार के दिन अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई।

इनका कहना है
पप्पू साकेत, लालू साकेत और सरपंच पति शिवलाल साकेत के घरों के ऊपर अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्यवाही की गई है। यह तीनों मकान का निर्माण मध्यप्रदेश शासन की भूमि पर पहाड़ी में किया गया था। जहां सन 2011 में यह प्रकरण शुरू हुआ था। जिस पर हाई कोर्ट के आदेश अनुसार यह कार्यवाही की गई है।
शैलेश द्विवेदी
एसडीएम चुरहट

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!