अतिक्रमण और बदहाली की चपेट में सीधी सब्जी मंडी, अक्सर लगा रहता है जाम
सड़क पर व्यापारियों ने रखें समान,पैदल निकलने में भी होती है समस्या
सीधी- जिले के बीच बाजार में संचालित संजीवनी पालिका बाजार सब्जी मंडी का हाल इन दोनों काफी बेहाल है मंडी के चारों तरफ बड़ी सड़क पर व्यापारियों द्वारा सामान जमा लिया गया है और बच्ची जगह पर ठेला व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण किया गया है जिसके चलते पैदल यात्रियों तक को आने जाने की समस्या हो रही है इस और ना तो नगरीय प्रशासन का ध्यान जा रहा है और ना ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने वालों का जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

जी हां बता दे की जिले के मुख्य बाजार गांधी चौक से लेकर सब्जी मंडी तक निकलने में लोगों को ठंडी में भी पसीना आ रहा है करण की यहाँ स्थित दुकानों के सामान बीच सड़क तक फैला कर रखे रहते हैं और शेष बची सड़क पर दोनों ओर वाहन और ठेला व्यपारी अपनी दुकाने जमा कर खड़े रहते हैं। जिसके बाद न केवल दो पहिया वाहन सवार बल्कि पैदलयात्री भी निकलने में समस्याओं से जूझ रहे हैं।
आए दिन लगता है जाम

सब्जी मंडी के चारों ओर अतिक्रमण के चलते अक्सर यहां जाम लगा रहता है आने जाने वाले लोग परेशान देखे जा सकते हैं बावजूद इसके यहां ना तो नगर पालिका के कर्मचारी कभी ध्यान देते है और नाही यातायात के नुमाइंदे। व्यापारियों की मनमानी के चलते लंबी चौड़ी सड़क महज एक गलियारा बनकर रह गई है सब्जी मंडी के मुख्य मार्ग पर जहां बेतरतीब खड़े वाहनों ने समस्या बढ़ा रखी है, वही दक्षिणी गेट पर स्थित सड़क को पूरी तरह से व्यापारियों ने अपने उपयोग में ले रखा है आए दिन यहां दुर्घटना और विवाद की स्थिति उत्पन्न होती रहती है बावजूद इसके कोई सुनने वाला नहीं है।









