सीएम मोहन यादव ने शिवराज सिंह चौहान की बनाई परम्परा पर लगाया ब्रेक
सिविल सेवा परीक्षा में चयनित 559 अधिकारियों दिया नियुक्ति पत्र
भोपाल 25 जनवरी 2024
मध्यप्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बनाई परंपरा पर ब्रेक लगा दिया। शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर यह ऐलान किया था कि मध्यप्रदेश गान को राष्ट्रगान की तरह सम्मान दिया जाएगा। आज के कार्यक्रम में मध्यप्रदेश गान के वक्त अधिकारी खड़े हुए, लेकिन सीएम ने उन्हें बैठने का इशारा किया। सीएम ने कहा- राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत की बराबरी पर मध्यप्रदेश गान या दूसरे गीत नहीं हो सकते।बता दे कि आज भोपाल के रवींद्र भवन में मध्यप्रदेश सिविल सेवा परीक्षा-2019 एवं 2020 में चयनित 559 अधिकारियों सीएम डॉ. मोहन यादव ने नियुक्ति पत्र दिए।

कार्यक्रम में चयनित अधिकारियों ने सीएम मोहन यादव से सवाल किए। एक सवाल के जवाब में सीएम ने सिंगरौली जिले की चितरंगी तहसील के एसडीएम का उदाहरण दिया। सीएम ने कहा कि आज कार्यक्रम में आने से पहले बड़ा निर्णय लेकर आ रहा हूं। एसडीएम महिला से जूते के लेस बंधवा रहे थे। मैंने उन्हें हटा दिया है। गनीमत है कि उन्हें सस्पेंड नहीं किया।









