Re. No. MP-47–0010301

Republic day:भारत का 75वां गणतंत्र दिवस आज,राजपथ पर तिरंगा फहराएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Republic day:भारत का 75वां गणतंत्र दिवस आज,राजपथ पर तिरंगा फहराएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

देशभर में आज 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दूसरी बार राजपथ पर तिरंगा फहराएंगी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन चीफ गेस्ट हैं। 13 हजार स्पेशल गेस्ट भी आएंगे। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘विकसित भारत’ और भारत-लोकतंत्र की मातृका (जननी) है।

परेड सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी और लगभग 90 मिनट तक चलेगी। परेड का आगाज 100 महिला म्यूजिशियन शंख, नगाड़े और दूसरे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ करने वाली है। 1500 महिलाएं अपने पारंपरिक पहनावे में परेड में लोक नृत्य करेंगी। रक्षा मंत्रालय समारोह के दौरान एक स्मारक सिक्का और स्मारक टिकट जारी करेगा।

पहली बार तीनों सेनाओं, पारा मिलिट्री ग्रुप्स और पुलिस की टुकड़ियां को इस बार महिलाएं लीड करेंगी। तीनों सेनाओं के कंटिजेंट का नेतृत्व भारतीय सेना की कैप्टन शरण्या राव करेंगी। केंद्रीय सशस्त्र बलों की टुकड़ियों में महिलाकर्मी भी हिस्सा लेंगी। BSF, CRPF और SSB की महिलाकर्मी 350CC रॉयल एनफील्ड बुलेट्स पर सवार होकर डेयरडेविल स्टंट दिखाएंगीं।

फ्लाईपास्ट में एयरफोर्स के 51 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे। इनमें 29 फाइटर प्लेन, 7 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, 9 हेलिकॉप्टर और एक हेरिटेज एयरक्राफ्ट शामिल होगा। फ्लाईपास्ट में पहली बार फ्रांसीसी सेना के राफेल भी शामिल हो रहे हैं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!