Re. No. MP-47–0010301

कलेक्टर साकेत मालवीय ने सीधी में किया ध्वजारोहण,मुख्यमंत्री का संदेश वाचन कर ली परेड़ की सलामी

कलेक्टर साकेत मालवीय ने सीधी में किया ध्वजारोहण,मुख्यमंत्री का संदेश वाचन कर ली परेड़ की सलामी

सीधी- 75वे  गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्रसाल स्टेडियम सीधी  में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर  साकेत मालवीय ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया और परेड की सलामी ली साथ ही रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए।  मुख्य  समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर कलेक्टर  साकेत मालवीय द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों के परिजनों तथा लोकतंत्र सेनानियों को शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर  साकेत मालवीय ने परेड़ का निरिक्षण किया गया साथ ही परेड की सलामी ली गई।
उप निरीक्षक श्री पवन सिंह थाना कोतवाली सीधी के कमाण्ड में आकर्षक मार्च पास्ट किया जा रहा है।  परेड के उप कमाण्डर प्लाटून कमाण्डर श्री मयंक तिवारी होमगार्ड लाइन सीधी हैं। इसमें उपनिरीक्षक श्री भगवानदीन रावत के नेतृत्व में 9वीं वाहिनी एसएएफ ई कंपनी कैम्प सीधी, उप निरीक्षक श्री तरुण कुमार बेड़िया के नेतृत्व में जिला बल सीधी, सहायक उप निरीक्षक श्री चंद्रकांत तिवारी के नेतृत्व में जिला होम गार्ड, उप निरीक्षक मोनिका पाण्डेय के नेतृत्व में महिला प्लाटून जिला बल सीधी, वनपाल श्री राम खेलावन पनिका के नेतृत्व में वन विभाग सीधी, श्री अतुल कुमार दुबे के नेतृत्व में सीनियर एनसीसी संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय, श्री नीतेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जूनियर एनसीसी उत्कृष्ट विद्यालय सीधी, श्री आयुष सिंह गहरवार के नेतृत्व में जूनियर एनसीसी गणेश सीनियर सेकंडरी स्कूल पड़रा,  श्री यशराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एकलव्य पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल सीधी, श्री रंजीत सिंह के नेतृत्व में सरस्वती उ मा विद्यालय मड़रिया, सुश्री आस्था सिंह चौहान के नेतृत्व में सीएम राइज कन्या उमावि सीधी, श्री अंश सिंह सेंगर के नेतृत्व में आचार्या पब्लिक स्कूल पडैनिया, श्री अमित रजक के नेतृत्व में ज्योति हायर सेकेंड्री स्कूल , सुश्री मधु कोल के नेतृत्व में शौर्या दल महिला एवं बाल विकास विभाग,  श्री विजय चौधरी के नेतृत्व में शाउमावि क्रमांक 2 सीधी, श्री नीलेश साहू के नेतृत्व में रेजवीन सिटी हाई स्कूल पड़रा तथा मो मामून अंसारी के नेतृत्व में गांधी हाई स्कूल के बैण्ड दल द्वारा आकर्षक परेड का प्रदर्शन कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!