Re. No. MP-47–0010301

NH39 में पलटी तेज रफ्तार कार, 1 की मौत, 3घायल

NH39 में पलटी तेज रफ्तार कार, 1 की मौत, 3घायल

सीधी-सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 39 में शनिवार शाम एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर पलट गई।  जिसमें एक युवक की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए।हादसा NH 39 पर बहरी थाने से महज 1 किलोमीटर दूर पाठक ढाबे के पास हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगरौली कि ओर से बहरी की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार (MH04DN4326) शनिवार शाम करीब 5 बजे पाठक ढाबे के पास बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कार सवार ग्राम चंदवाही निवासी कुलदीप पिता पुष्प राज सिंह बघेल की मौत हो गई। वहीं 3 अन्य युवक घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सुचना दी और घायलों को सीधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!