Re. No. MP-47–0010301

सीधी-शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

सीधी-शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

सीधी-अमर शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को ठीक प्रातः 11 बजे से दो मिनट का मौन रखा गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर साकेत मालवीय सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सायरन बजते ही प्रातः 11 बजे से अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा। इसके अलावा संपूर्ण जिले में दो मिनट के लिए गतिविधियां रोक कर जो व्यक्ति जहां भी रहे, उन्होंने वहां शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों का स्मरण किया। साथ कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर के के पाण्डेय सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!