Re. No. MP-47–0010301

मध्य प्रदेश ग्रुप 1 व 2 कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट का रिजल्ट घोषित

 मध्य प्रदेश ग्रुप 1 व 2 कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट का रिजल्ट घोषि त

मध्य प्रदेश ग्रुप 1, 2 एवं सब ग्रुप 1 कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट 2023 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से इन ग्रुप के अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी, लैब टेक्नीशियन, फील्ड एक्सटेंशन अफसर, डायरेक्ट (एग्रीकल्चर) सहित विभिन्न पदों पर हुई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम इ एमपीपीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/पर जारी किया गया है जहां से आप अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

इन बिंदुओं को फॉलो कर प्राप्त कर सकते हैं परिणाम

मध्य प्रदेश कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट 2023 रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर Result – Group-1 Sub Group-1 & Group-2 Sub Group-1 Combined Recruitment Test – 2023 लिंक एक्टिव है उस पर क्लिक करें।

अब आपको नए पेज पर एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ भरने के बाद दिया गया कोड हल करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।

1978 रिक्त पदों पर होनी हैं नियुक्तियां

अभ्यर्थियों को बता दें की इस भर्ती के माध्यम से कुल 1978 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसमें से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के लिए 1852 पद, लैब टेक्नीशियन के लिए 14 पद, फील्ड एक्सटेंशन ऑफिसर के लिए 27 पद, डायरेक्टर (कृषि) के लिए 01 पद, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के लिए 52 पद, सीनियर एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर के लिए 07 पद और सीनियर ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के लिए 25 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!