जारी हुए निरिक्षको के तबादला आदेश,एक साथ 90 पुलिस अधिकारी इधर से उधर
भोपाल- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा शुक्रवार 2 फरवरी को निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं जिसमें एक साथ करीब 90 पुलिस अधिकारी स्थानांतरित हुए हैं।
गौरतलब है कि पुलिस स्थापना बोर्ड से अनुमोदन उपरान्त 90 निरीक्षक / कार्यवाहक निरीक्षकों को अस्थाई तौर पर आगामी आदेश तक स्थानान्तरित कर उनके नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में उल्लेख किया गया है कि जिले के अंदर कार्य आवंटन, जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा, इकाई में आमद देने पर किया जावेगा। इस हेतु मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग का पत्र कमांक-एफ-1-73/1998/ ब-2/दो, दिनांक 14/02/2007 एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल का पृष्ठोंकन कमांक/पुमु/1/भापुसे/1/379/2007, दिनोंक 19-02-2007 का पालन किया जावे।
मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश कमांक / एफ 6-1/2021/ एक/9 भोपाल, दिनाँक 24 जून 2021 द्वारा जारी स्थानान्तरण नीति 2021 के बिन्दु कमांक 42 के अनुसार अधिकारी को समयावधि में कार्यमुक्त किया जावे। यदि अधिकारी निलंबन में हो तो उन्हें कार्यमुक्त न करते हुए इस कार्यालय को अवगत कराया जावे।
देखिए स्थानांतरण सूची-










