Re. No. MP-47–0010301

Crime news: जादू टोना के शक पर कुल्हाड़ी से किया वार, घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत..

Crime news: जादू टोना के शक पर कुल्हाड़ी से किया वार, घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत..

उमरिया। घर में घुसकर किए गए हमले में घायल हुए एक 65 वर्षीय वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृतक वृद्ध का नाम मथुरा कोल पिता सगानी कोल उम्र 65 साल बताई गई है।घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार उक्त वृद्ध पर 28 जनवरी को उसके घर में घुसकर कई लोगों ने हमला कर दिया था। हमलावरों में बल्ली कोल, पंचू कोल, मोहित लाल, किशन कोल, हर्री कोल, सीताराम कोल और किरन कोल शामिल हैं।

सभी आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और कई लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना दिवस को मथुरा कोल और उसकी पत्नी हिरोदिया बाई कोल दोनों खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे।

इसी दौरान उक्त आरोपित कुल्हाड़ी और बका लेकर उसके घर में घुस गए और उन पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। इस घटना में मथुरा कोल गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। गंभीर रूप से घायल मथुरा कोल की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!