Ips transfar:12 आईपीएस समेत 23 पुलिस अफसरों के तबादले
भोपाल- लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल का दौर लगातार जारी है। आए दिन आईएएस आईपीएस समेत विभिन्न विभागों के अफसरों को इधर से इधर किया जा रहा है। एक ओर जहां शुक्रवार देर रात 15 आईएएस के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए थे वही अब पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य शासन ने 12 आईपीएस और 11 राज्य पुलिस सेवा समेत 23 पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं।इसके अलावा 2 आईपीएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।इस संबंध में गृह विभाग ने अलग अलग आदेश जारी किए है। देखिए तबादला आदेश….











