बाप ही निकला मासूम का हत्यारा,सीधी में अंधी हत्या का खुलासा….
सीधी- जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिजवार चौकी पथरौला में विगत दिनों एक अज्ञात मासूम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पाया गया था जिसकी जांच कर पुलिस द्वारा अंधी हत्या का खुलासा कर दिया गया है और हत्यारा बच्चे का बाप ही निकला है।
बता दे कि दिनांक 29.01.24 को चौकी पथरौला थाना मझौली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गिजवार मौहरी टोला मे एक बच्चे का अज्ञात शव पड़ा है, सूचना पर चौकी प्रभारी पथरौला द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक स्वयं घटना स्थल पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किये।
मामले में मर्ग सदर कायम कर मर्ग जांच की गई जो मर्ग जांच एवं जांच मे आये तथ्यो के आधार पर थाना मझौली मे अज्ञात आरोपी के विरुध्द धारा 302,201 का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गिजवार सदनिहा टोला का प्रदीप सिंह गोड़ पिता राजेद्र सिंह गोड़ पिछले दो वर्ष से अपनी प्रेमिका के साथ सूरत मे था, जिसके एक बच्चा भी था जो संदेह के आधार पर प्रदीप सिहं गोड़ की प्रेमिका विभा सिंह गोड़ से पूछताछ पर पाया गया कि वह एवं प्रदीप सिंह गोड़ सूरत गुजरात से दिनांक 21.01.24 को घर लोटे है तथा उसका बच्चा आर्यन सिंह गोड़ उम्र 10 माह का प्रदीप सिंह गोड़ लेकर अपने घर ग्राम गिजवार चला गया जो संदेही प्रदीप सिंह गोड़ को दस्तयाब कर पूछताछ की गई जो बताया कि करीबन 02 वर्ष पूर्व वह अपनी प्रेमिका विभा सिंह गोड़ के साथ सूरत गुजरात काम करने गये थे जो एक दूसरे को प्रेम प्रसंग करने लगे थे, जिनके प्रेम प्रसंग के चलते मार्च 2023 मे एक लड़का आर्यन सिंह गोड़ हुआ था। इस संबंध मे प्रदीप सिहं एवं विभा सिंह के परिजनो को कोई जानकारी नही थी। प्रदीप सिहं गोड़ व विभा सिंह गोड अपने बच्चे आर्यन सिंह गोड़ को लेकर घर आ रहे थे जो रीवा पुराना बस स्टेण्ड मे जाकर विभा सिंह द्वारा प्रदीप सिंह गोड़ के साथ जाने से मना करने पर प्रदीप सिंह गोड़ अपने बेटे आर्यन को लेकर दिनांक 25.01.24 को रात्रि करीबन 10.30 बजे अपने घर गिजवार आया था जो घर के पास पहुचते हुए बच्चा रोने लगा तो प्रदीप सिंह ने बच्चे आर्यन सिंह गोड़ को चुप कराने का प्रयास किया जब बच्चा चुप नही हुआ था प्रदीप सिंह ने गांव वालो एवं घर के लोगो को बच्चे के बारे मे पता चल जाने के डर से आर्यन सिहं की गला दबाकर हत्या कर दी और गांव के बलजीत सिहं गोड़ के खेत मे गड्डा खोदकर गाड़ दिया तथा उसके कपड़े व दूध का बाटल पास मे ही छिपा देना बताया। आरोपी प्रदीप सिंह गोंड़ पिता राजेन्द्र सिंह गोंड़ उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम गिजवार चौकी पथरौला थाना मझौली जिला सीधी को दिनांक 01.02.2024 को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा मे पेश किया।
विशेष योगदान – उक्त मामले मे उपनिरी.दीपक बघेल थाना प्रभारी मझौली, उपनिरी प्रीति वर्मा चौकी प्रभारी पथऱौला, उपनिरी केदार परौहा चौकी प्रभारी मड़वास, सउनि समयलाल वर्मा, प्र.आर.206 दिनेश सिंह, प्रआर.230 महेन्द्र सिंह आर.279 विवेक द्विवेदी आर. 212 अभिराम सिंह, आर.586 तिलकराज सिंह , आर.538 विक्रम सिहं, चालक आर. राहुल गवली सैनिक 277 जीत सिंह का विशेष योगदान रहा।








