उमेश जोगा बने अपर परिवहन आयुक्त, देर रात जारी हुआ आदेश
भोपाल-मंगलवार देर रात राज्य शासन ने आदेश जारी करते हुए अपर परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना को हटाकर उनके स्थान पर उमेश जोगा को अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन के पद पर पदस्थ किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में आईजी जबलपुर और एडीजी उमेश जोगा की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। उधर, अरविंद सक्सेना को आईजी पीएचक्यू पदस्थ किया गया है।








