Rewa crime news:बोरे में बंद मिले महिला और नवजात के शव,आज होगा पीएम
रीवा- बीती शाम सोहागी थाना क्षेत्र में नैना नदी में दो बोरों में महिला और नवजात के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। दोनों के शव का पोस्टमार्टम आज बुधवार को कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को पुलिस को नैना नदी में भूसा वाले प्लास्टिक के बोरे में महिला का शव मिला, वहीं पांच फीट की दूरी पर दूसरे बोरे में नवजात का शव मिला। नैना नदी में जहां शव मिले हैं, वहां लगभग ढाई फिट ही पानी था। ऐसा माना जा रहा है कि हत्या कहीं और करने के बाद यहां पुल से शव नदी में फेंके गए। ऐसा लग रहा है कि बच्चे का जन्म किसी हॉस्पिटल में हुआ है। उसके बाद ही दोनों की हत्या कर दी गई।
एसडीओपी उदित मिश्रा ने बताया कि हत्या के बाद शव को नदी में फेंका गया है। इनकी शिनाख्त नहीं हुई है। घटना की जांच की जा रही है। मृतका की उम्र 25 वर्ष के आसपास है। उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी कई परत में बंधी है। उसके हाथ-पैर में भी रस्सी बंधी है। इसी तरह नवजात के गले में भी रस्सी बंधी है। जिस बोरे में नवजात का शव मिला है, उसमें लेडीज पर्स भी था। पर्स में चूड़ियां मिली हैं। वहीं एक पॉलीथिन में बच्चे के कपड़े भी मिले हैं।
मंगलवार शाम बोरे में मिली थी लाश

मंगलवार शाम सोहागी थाना के नैना नदी पर बने काकर पुल के नीचे बोरे में बंद एक महिला और नवजात बच्चे का शव मिला था। जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस वा एफ एस एल की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त अभी नही हो सकी है पर प्रथम दृष्टया देखने पर प्रतीत होता है की किसी ने महिला और नवजात बच्चे की हत्या कर बोरे में भरकर लाश को ठिकाने लगाने के लिए फेंक दिया है।आज बुधवार को पोस्टमार्टम होगा।








