Re. No. MP-47–0010301

सीधी- सड़क हादसे में युवक की गई जान,बाइक को बचाने के फेर में हुआ हादसा

सीधी- सड़क हादसे में युवक की गई जान,बाइक को बचाने के फेर में हुआ हादसा

सीधी- जिले के वनांचल क्षेत्र मझौली में शुक्रवार दोपहर एक दुखद हादसे में युवक को अपनी जान गवानी पड़ी है, कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के चलते एक्सीडेंट हुआ है। हादसा बाइक सवार को बचाने के फेर में होना बताया जा रहा है।

मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीधी शहडोल मुख्य मार्ग सेमरिहा के पास हुए सड़क हादसे में कार सवार नव युवक ने अज्ञात बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अपनी जान गंवा दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृगेंद्र सिंह उर्फ बेटू पिता राजेश सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पांड थाना मझौली जिला सीधी 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे के लगभग अपनी कार से ब्योहारी तरफ जा रहे थे जैसे ही कार ग्राम सेमरिहा के पास पहुंची तो सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे पेड़ से जाकर टकरा गया। तेज टक्कर होने के कारण कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार चालक नवयुवक की मौके पर ही मौत हो गई जिसकी जानकारी थाना को दी गई जहां मर्ग कायम कर स्थल पंचनामा, शव पंचनामा के पश्चात पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!