Re. No. MP-47–0010301

Sidhi news:लापरवाही पर निपटे पटवारी और सचिव, सीधी कलेक्टर ने किया निलंबित

Sidhi news:लापरवाही पर निपटे पटवारी और सचिव, सीधी कलेक्टर ने किया निलंबित

सहायक यंत्री और पंचायत समन्वयक अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

सीधी 11 फरवरी 2024
जिले के ग्राम पंचायत लकोड़ा में स्वामित्व योजना अंतर्गत संबंधित पात्र हितग्राहियों को भूमिस्वामित्व अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के झाबुआ में आयोजित कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को वेब लिंक के माध्यम से दिखाए जाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन नहीं करने तथा कार्यक्रम के आयोजन में लापरवाही बरतने के कारण रमेश नापित पटवारी हल्का लकोड़ा तथा भगवान दास पटेल सचिव ग्राम पंचायत लकोड़ा जनपद पंचायत सीधी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही विनायक द्विवेदी सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा अर्जुन प्रसाद त्रिपाठी पंचायत समन्वयक अधिकारी जनपद पंचायत सीधी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

कलेक्टर साकेत मालवीय की उपस्थिति ग्राम लकोड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहाँ पात्र हितग्राहियों को स्वामित्व योजना अंतर्गत संबंधित पात्र हितग्राहियों को भूमिस्वामित्व अधिकार अभिलेख वितरण किया जाना था। किंतु पूर्व से जारी निर्देशों के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा समुचित प्रबंध नहीं किए गए थे। उक्त लापरवाही के कारण उपखण्ड अधिकारी चुरहट रामपुरनैकिन द्वारा आदेश जारी कर रमेश नापित पटवारी हल्का लकोड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय चुरहट नियत किया गया है।

इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा आदेश जारी कर भगवान दास पटेल सचिव ग्राम पंचायत लकोड़ा जनपद पंचायत सीधी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत सीधी नियत किया गया है। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी द्वारा विनायक द्विवेदी सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा अर्जुन प्रसाद त्रिपाठी पंचायत समन्वयक अधिकारी जनपद पंचायत सीधी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। तीन दिवस में समाधान कारक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!