Re. No. MP-47–0010301

Sidhi accident:सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराया रेत लदा वाहन,चालक पहुंचा अस्पताल

Sidhi axident:सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराया रेत लदा वाहन,चालक पहुंचा अस्पताल

सीधी- बीती रात जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीधी सिंगरौली रोड पर हिरन नाला से कुछ दूर पर स्थित बरगद के पेड़ के पास खड़े एक 709 वाहन से रेत परिवहन कर रहे 407 वाहन की भिड़ंत हो गई जिसमें चालक बुरी तरह घायल होकर अस्पताल पहुंच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेत लदा 407 वाहन क्रमांक UP 63AT4933 सिंगरौली की ओर से सीधी आ रहा था। जिसकी टक्कर सड़क किनारे खड़े 709 वाहन क्रमांक MP53GA1928 से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वहां रोड के किनारे जा पहुंचे और रेत लदे वाहन के चालक को चोट आ गई।घटना देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। आसपास के लोगों की माने तो 709 वाहन अक्सर वही पर सड़क किनारे ही खड़ा रहता था जिसकी कल रात 407 वाहन से टक्कर हो गई है। हालांकि देर रात होने के कारण किसी अन्य के वाहन की चपेट में आने की सूचना नहीं है, लेकिन यही हादसा अगर दिन में होता तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे।

अक्सर देखा गया है कि लोग सड़क के किनारे अपने वाहन खड़े कर देते हैं या की गिट्टी बालू सहित अन्य सामान सड़क किनारे डंप कर देते हैं जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं पूर्व में इस संबंध में कुछ निर्देश भी जारी किए गए थे लेकिन समय बीतने के साथ ही निर्देश भी हवा हो गए शहर व उसके आसपास गौर किया जाए तो कई व्यापारियों द्वारा सड़क किनारे  समान डंप किए गए हैं और जगह-जगह पर वहां भी खड़े रहते हैं आम आदमियों द्वारा भी घरों में चल रहे कंस्ट्रक्शन कार्य के लिए गिट्टी बालू और सरिया सड़क पर ही रखवाए गए हैं जिसके कारण कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है जरूरत है इस ओर ध्यान देने की।

dfy

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!