Re. No. MP-47–0010301

Satna News : सीवर लाइन डाल रहे दो मजदूर 30 फीट नीचे मिट्टी में दबे, दम घुटने से एक की मौत

Satna News : सीवर लाइन डाल रहे दो मजदूर 30 फीट नीचे मिट्टी में दबे, दम घुटने से एक की मौत

सतना- मारुति नगर शारदा कॉलोनी में सीवर लाइन डालते समय दो मजदूर 30 फीट गड्ढे में दब गए। हादसे में एक मजदूर की दम घुटने से मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बताई जाती है। जब तक रेस्‍क्‍यू कर बाहर निकाला गया तब तक दम तोड़ चुका था। हादसा करीब 12 बजे के आसपास का बताया जाता है। मजदूर के बड़े भाई रामनरेश कुशवाहा ने बताया कि ठेकेदार पर लापरवाही को लेकर कड़ी कार्रवाई की जाए।

मरने वाला 25 वर्षीय मजदूर राम खिलाड़ी कुशवाहा ग्वालियर निवासी था

सिविल लाइन प्रोजेक्ट के अंतर्गत पाइप लाइन और चैंबर बनाने के लिए शहर के 1 से लेकर 45 वार्डों में सीवर लाइन डाली जा रही है। ग्वालियर निवासी 25 वर्षीय मजदूर राम खिलाड़ी कुशवाहा पाइप लाइन डाल रहा था। हादसे के दौरान ठेकेदार और अन्य मजदूरों ने खुद ही मजदूर को बाहर निकलने का प्रयास किया। बात हाथ से निकल गई तब अधिकारियों को बताया। जेसीबी मशीनें मंगाईं। करीब 6 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मजदूर को बाहर निकाला जा सका। तत्‍काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एसडीएम बीर का कहना है कि सीवर लाइन के काम के दौरान मिट्टी धंसने से मजदूर उसके नीचे दब गया था।अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में कंपनी से बात की जाएगी और सुरक्षा नियमों का पालन करवाया जाएगा. वहीं कंपनी ने सिक्योरिटी का ध्यान रखा था या नहीं यह जांच के बाद पता चलेगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!