Re. No. MP-47–0010301

Sidhi accident: अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार ओवरलोड ऑटो दर्जन भर यात्री घायल

Sidhi accident: अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार ओवरलोड ऑटो दर्जन भर यात्री घायल

सीधी-जिले के जमोड़ी थाना अंतर्गत देवनाढ़ पुल के पास एक बार फिर तेज गति में अनियंत्रित ऑटो पलट गया, जिससे ऑटो में सवार एक दर्जन यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए, घायलों को उपचार के लिए 108 एंबूलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार की दोपहर करीब ४.३० बजे की है।

क्षमता से अधिक सवार थे यात्री
एक ऑटो में सिर्फ तीन यात्रियों को बिठाने की अनुमति है, किंतु देखने को मिल रहा है कि ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी बिठाए जा रहे हैं, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट रहा है। देवनाड़ पुल के पास ऑटो क्रमांक एमपी ५३ आर ३१७१ पलटा उसमें भी क्षमता से अधिक यात्री सवार थे, तीन की जगह ११ यात्रियों को बिठाकर परिवहन किया जा रहा था।

तीस से चालिस किलोमीटर की दूरी तय कर रहे ऑटो

ऑटो से यात्रियों को सफर करने के लिए एक निर्धारित दूरी तय की गई है, ऑटो सिर्फ शहर या बाजार क्षेत्र के अंदर ही संचालित कर सकते हैं, किंतु यहां आलम यह है कि तीस से चालिस किलोमीटर दूरी तक ओव्हर लोड ऑटो का परिवहन किया जा रहा है। जो ऑटो पलटा है वह सेमरिया से सीधी आ रहा था, जिसकी दूरी करीब १५ किलोमीटर से ज्यादा है। इस पर भी परिवहन विभाग अंकुश नहीं लगा पा रहा है।

घायलों में ये शामिल
ऑटो पलटने से सवार एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। जिसमें शिवपाल सिंह पिता यज्ञप्रसाद 30 वर्ष निवासी कोचिला, रामपाल पिता कलेंदंर प्रजापति 21 वर्ष निवासी पोड़ी, कुसमी कोरी पति श्यामलाल निवासी पिपरोहर, केशउआ कोरी पति अयोध्या 55 वर्ष निवासी पडऱा, जगजाहिर प्रजापति पिता चिलकोरी 45 वर्ष निवासी हनुमानगढ़, विश्राम प्रजापति पति कलंदर 40 वर्ष निवासी पोड़ी चुरहट, छत्रपाल सिंह पिता परमसुख सिंह गोड़ 26 वर्ष निवासी कोचिला, प्रभाशकंर प्रजापति पिता छोटवा 40 वर्ष निवासी मनकीसर, रामलाल प्रजापति पिता शिवशरण 44 वर्ष निवासी झाला, बसंत लाल प्रजापति पिता छोटेलाल 47 वर्ष हस्तिनापुर, श्रीकांत पनिका पिता छोटेलाल 50 वर्ष कोचिला शामिल हैं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!