Re. No. MP-47–0010301

Accident:खाई में गिरी तेज रफ्तार बाइक,दो की मौत

Accident:खाई में गिरी तेज रफ्तार बाइक, दो की मौत

मैहर-मैहर के नादन देहात थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में हैंड पंप मैकेनिक समेत बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, नादन देहात थाना अंतर्गत जरियारी गांव में बाइक के फिसल कर सूखे तालाब में गिर जाने से उस पर सवार रामजी (40) निवासी जरियारी और कैलाश प्रसाद पटेल (50) निवासी जरियारी की मौत हो गई।

बताया जाता है कि रामजी हैंडपंप मैकेनिक था। कैलाश को साथ लेकर वह बाइक से कटिया की तरफ से आ रहा था। रास्ते में पहाड़ी के नीचे एक तालाब का निर्माण किया जा रहा है जहां ठेकेदार की तरफ से सुरक्षा के कोई इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। लोगों के आवागमन का जरिया उसी तालाब की मेढ़ है। राम जी भी अपनी बाइक वहीं से ले जा रहा था। उसकी बाइक स्लिप हो गई और बाइक समेत दोनों सवार लगभग 20 फुट नीचे जा गिरे।

तालाब निर्माणाधीन था लिहाजा उसमें पानी तो नहीं था लेकिन पत्थर खूब पड़े थे। उन्हीं पत्थरों से दोनों टकरा गए। उन्हें अमरपाटन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!