Re. No. MP-47–0010301

Mp में IAS अधिकारियों के तबादले,सरकार ने  जारी किए पांच अधिकारियों के तबादला आदेश…

Mp में IAS अधिकारियों के तबादले,सरकार ने  जारी किए पांच अधिकारियों के तबादला आदेश…

भोपाल- मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार देर शाम को पांच आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। आदेश जारी करते हुए श्योपुर कलेक्टर संजय कुमार को हटा दिया। उन्हें दतिया में कलेक्टर रहते तीन वर्ष होने पर विधानसभा चुनाव के पहले श्योपुर कलेक्टर पदस्थ किया था। वे अब मंत्रालय में अपर सचिव होंगे। उधर, लोकेश कुमार जाटव के स्थान पर स्वतंत्र कुमार सिंह आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर तथा प्रबंध संचालक वित्त विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया है। श्योपुर कलेक्टर पद पर अभी किसी की पदस्थापना नहीं की गई है। इसका अतिरिक्त प्रभार अपर कलेक्टर अनुज कुमार रोहतगी को दिया है।
लोकेश कुमार जाटव अब सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण होंगे। अपर सचिव पशुपालन एवं डेयरी विकास तथा मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास को प्रबंध संचालक खनिज निगम एवं संचालक भौमिकी एवं खनिजकर्म का अतिरिक्त प्रभार दिया है। वहीं, प्रबंध संचालक खनिज निगम राजीव रंजन मीना को मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!