Re. No. MP-47–0010301

Sidhi accident:प्रयागराज से लौट रही कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर,दो की मौत,चार घायल… 

प्रयागराज से लौट रही कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर,दो की मौत,चार घायल… 

प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर हुए घायल

सीधी जिले के पुलिस चौकी मड़वास अन्तर्गत रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से कार सवार दो यात्रियों की मौत हो गई है जबकि चार गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। इस घटना में सभी घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय से संजय गांधी मेडिकल कालेज रीवा रेफर कर दिया गया है।

घटना मड़वास पुलिस चौकी क्षेत्र अन्तर्गत लोहझर की

बतादें की घटना के संबंध में मड़वास चौकी प्रभारी केदार परौहा से मिली जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमपी-18 सीए 3116 में सवार यात्री सभी छत्तीसगढ़ के जनकपुर गांव के निवासी है यह 18 फरवरी को प्रयागराज गए थे। वहां से लौटते वक्त सीधी-टिकरी मार्ग के लोहझर ग्राम के समीप कोरी ढावा के सामने एक अनियंत्रित ट्रेलर ड्रायवर ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं उसमें सवार यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि कार में सवार गोपाल सोनी पिता शिवबालक सोनी 39 वर्ष,सीतल सोनी पिता बाला प्रसाद सोनी 39 वर्ष,धीरेन्द्र सोनी पिता शिवबालक सोनी 34 वर्ष,हिमांशू सोनी पिता शिवबालक सोनी 29 वर्ष सभी निवासी जनकपुर छत्तीसगढ़ गंभीर रूप से घायल है वहीं कार में ही सवार गोकुल सोनी पिता रामबालक सोनी 32 वर्ष व शिवबालक सोनी पिता गंगा सोनी 62 वर्ष की मौत हो गई है। मड़वास पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!