Re. No. MP-47–0010301

कोतवाली पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते हुए 03 ट्रैक्टर को किया जप्त

कोतवाली पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते हुए 03 ट्रैक्टर को किया जप्त

बैढ़न-पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन में अवैध रेत माफियाओ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज कोतवाली प्रभारी सुधेश तिवारी ने ग्राम बलियरी से अवैध रेत परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर को किया जप्त।

बैढ़न पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 19/02/2024 को *कोतवाली प्रभारी सुधेश तिवारी को सूचना प्राप्त हुई की रेण नदी बलियरी से अबैध रेत ट्रेक्टर मे लोड कर बिक्री करने हेतु बैढ़न तरफ ले जा रहा है।

सूचना पर तत्काल कोतवाली प्रभारी सुधेश तिवारी द्वारा पुलिस टीम गठित कर बलियरी तरफ रवाना किया गया। बलियरी चिट्ठू चौराहा के पास जैसे ही पहुचे तो एक ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 53 एए 7066 मय ट्राली के जिसमे रेत लोड था जिसे जप्त किया गया।

बलियरी बघेल कैम्प के पास से एक बिना नम्बर का जोनडियर कंपनी का ट्रेक्टर मय ट्राली के जिसमे रेत लोड था एवं एक स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर क्रमांक यु.पी. 64 एएल 5493 मय ट्राली के जिसमे रेत लोड था। उक्त ट्रैक्टरो को मौके पर समक्ष गवाहानों की उपस्थित मे कार्यवाही कर तीनो ट्रैक्टरो को अबैध रेत परिवहन करते पाये जाने पर थाना वैढ़न में *अपराध क्रमांक 239/24, 240/24, 241/24 धारा 379, 414 भा.द.वि. पंजीबद कर विवेचना मे लिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में : नगर निरीक्षक सुधेश तिवारी, सउनि. अमित शर्मा, सउनि. सजीत सिंह, सउनि. राजेश शुक्ला, प्र.आर. पवन पाण्डेय, अवधलाल सोनी, आर. अभिमन्यु उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

error: Content is protected !!