Re. No. MP-47–0010301

अगले महीने 1 तारीख को आएगी लाड़ली बहना कि राशि, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान

अगले महीने 1 तारीख को आएगी लाड़ली बहना कि राशि, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान

बालाघाट- सीएम बनने के बाद पहली बार बालाघाट आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बोले- सीएम बोले-अगले माह त्‍यौहारों के कारण एक मार्च को ही लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपये डाले जाएंगे। होली और महाशिवरात्रि पर्व के कारण मोहन सरकार पहले राशि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने अपने प्रथम आगमन पर जनता को 761.54 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। यह सौगात नए स्कूलों, सड़कों और स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधा बढ़ाने के लिए दी गई। बालाघाट में जल्‍दी ही आयुर्वेद कालेज खुलेगा। सीएम बोले- जिन्होंने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया, वो अभागे हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरुआत में कन्या पूजन भी किया। कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे और विक्की पटेल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!