Re. No. MP-47–0010301

Transfer:बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,एक साथ 402 अफसरों के तबादले

Transfer:बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,एक साथ 402 अफसरों के तबादले

राजस्थान में नई सरकार बनने के बाद ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल का दौर लगातार जारी है। आए दिन विभिन्न विभागों के दर्जनों अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है।इसी क्रम में गुरूवार देर रात एक आईएएस, 5 आईएफएस और 396 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पद पर कार्य ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार आईएएस ऋषभ बंसल को अतिरिक्त मुख्य वाणिज्य कर विभाग से सचिव नगर विकास न्यास भरतपुर लगाया है। वही आईएफएस सुदर्शन शर्मा को उपवन संरक्षक वन्य जीव राजसमंद, मुकेश सैनी को वन संरक्षक उदयपुर,आलोक नाथ गुप्ता को उपवन संरक्षक डीओडी उदयपुर लगाया गया है।

 

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!