Re. No. MP-47–0010301

आज उत्कृष्ट विद्यालय सीधी में होगा,चयनित पटवारियों के अभिलेख का सत्यापन

आज उत्कृष्ट विद्यालय सीधी में होगा,चयनित पटवारियों के अभिलेख का सत्यापन

सीधी-मध्य प्रदेश शासन राजस्व विभाग भोपाल द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 के माध्यम से चयनित 155 अभ्यर्थियों के सत्यापन तथा दस्तावेज परीक्षण काउंसलिंग सीधी में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 सीधी में 24 फरवरी 2024 को समय सुबह 10 बजे आयोजित होगी।

सीधी जिले में चयनित 155 अभ्यर्थियों को सूचना पत्र जारी किया जाकर संबंधित अभ्यर्थियों को उनके व्हाट्सऐप, ई-मेल एवं अन्य माध्यम से सूचना भेजी गई है। साथ ही संबंधित अभ्यर्थियों से उनके मोबाइल फोन पर सम्पर्क स्थापित कर जिला सीधी में आयोजित काउंसलिंग में उपस्थित होने हेतु सूचना दी गई है।

चयनित अभ्यर्थी को अपने मूल अभिलेख के साथ काउंसलिंग स्थल शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 सीधी में 24 फरवरी को समय सुबह 10 बजे उपस्थित होना है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!