Re. No. MP-47–0010301

सीधी विधायक रीती पाठक ने किया ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, प्रशासन को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सीधी विधायक रीती पाठक ने किया ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, प्रशासन को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सीधी-सीधी विधायक रीती पाठक ने विगत दिनों हुई ओलावृष्टि एवं पाला से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण और जायजा लिया। कुछ स्थानों पर प्राकृतिक आपदा से फसलों को काफी नुकसान हुआ है, जिसके लिए विधायक श्रीमती रीती पाठक ने प्रशासनिक अमल को यथाशीघ्र सर्वे कराकर लोगों को मुआवजा और राहत राशि तत्काल वितरित करने के आदेश दिए।
विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि असमय हुई ओलावृष्टि एवं पाला से किसानों को हुए नुकसान के प्रति में संवेदना व्यक्त करती हूं और इस संकट की घड़ी में मैं और भारतीय जनता पार्टी की सरकार आपके साथ खड़ी है। हर एक प्रभावित व्यक्ति को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

विधायक को अपने बीच पाकर क्षेत्रवासी हुए प्रसन्न
दर्जनों की संख्या में अलग-अलग गांव में ग्रामीण जन विधायक श्रीमती रीती पाठक को अपने बीच पाकर अत्यधिक प्रश्न दिखे और नुकसान हुई फसलों को दिखाए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्व वन्धु धर द्विवेदी, पुनीत नारायण शुक्ला, पवन यादव, चंद्रमणि चौबे, रामसिया यादव, संजू दद्दा, अभय सिंह, रामगोपाल जायसवाल, प्रमोद जायसवाल और तहसीलदार के साथ अन्य प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा। इसके साथ ही विगत दिनों ग्राम तेगवा में हुए ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के छतिग्रस्त फसल का मुआयना किया और शीघ्र क्षतिपूर्ति प्रदान किए जाने हेतु निर्देशित किया।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!