Re. No. MP-47–0010301

900 किलोमीटर दूर से मझौली पुलिस ने दस्तयाब किए दो 

900 किलोमीटर दूर से मझौली पुलिस ने दस्तयाब किए दो 

पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा (भापुसे) द्वारा गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिग बालक बालिकाओं को अभियान चलाकर दस्तयाब करने के लिए समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है जिससे जिला पुलिस सीधी को गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिग बालक बालिकाओं को दस्तयाब करने में लगातार सफलता मिल रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी सुश्री रोशनी सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मझौली उनि दीपक बघेल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी माड़वास उनि केदार परौहा की टीम द्वारा दो नाबालिग अपहृत बालिकाओ को खंडवा एवं रीवा से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की।

*मामलें का संक्षिप्त विवरण:-* *(1)* दिनांक 22/02/2024 को फरियादी द्वारा चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट की थी कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसला कर ले गया है जिस पर से चौकी मड़वास थाना मझौली में धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने के लिए चौकी मड़वास थाना मझौली पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व लगन से कार्य करते हुये उच्च कोटि की व्यवसायिक एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए उक्त बालिका को खंडवा से दस्तयाव कर वैधानिक कार्यवाही उपरान्त परिजनों को सुपुर्द किया गया ।

*(2)* दिनांक 04/02/2024 को फरियादी द्वारा चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट की थी कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसला कर ले गया है जिस पर से चौकी मड़वास थाना मझौली में धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने के लिए चौकी माड़वास थाना मझौली पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व लगन से कार्य करते हुये उच्च कोटि की व्यवसायिक एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए उक्त बालिका को रीवा से दस्तयाव कर वैधानिक कार्यवाही उपरान्त परिजनों को सुपुर्द किया गया ।

उपर्युक्त अपहृत नाबालिकों की दस्तांयाबी में थाना प्रभारी मझौली उनि दीपक बघेल, चौकी प्रभारी मड़वास उनि केदार परौहा, सउनि नारायण सिंह, संतोष, प्रआर ह्रदयलाल पनिका, आर चन्दन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

error: Content is protected !!