Re. No. MP-47–0010301

Accident:आदिवासियों पर चढ़ी एसडीओ की थार,दो कि मौत

Accident:आदिवासियों पर चढ़ी एसडीओ की थार,दो कि मौत

 

उमरिया– मानपुर-ताला मोड़ के करीब कुचवाही तिराहा के पास हुई एक दुर्घटना में दो आदिवासियों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना एसडीओ वन के वाहन से हुई है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में लवकेश सिंह गोंड निवासी बसही और प्रेमबाई सिंह गोंड शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना वाहनों की तेज गति के कारण हुई है। घटना के समय एसडीओ फॉरेस्ट अपने वाहन पर सवार थे।

बताया गया है कि ग्राम मरदरी से शादी कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक सवार लवकेश सिंह गोंड निवासी बसही थाना ब्योहारी उम्र 40 वर्ष अपनी रिश्तेदार प्रेमबाई सिंह गोंड निवासी लखनौटी थाना मानपुर उम्र 35 वर्ष के साथ अपने ग्रह ग्राम लौट रहे थे।

ताला मोड़ के कुचवाही तिराहा के पास गहरी टर्निग के पास पहुंचे ही थे कि मानपुर की तरफ से वन विभाग के एसडीओ बीएस उप्पल अपने थार वाहन से ताला की तरफ जा रहे थे।

जिनकी उक्त मोटरसाइकल सवार से जोरदार टक्कर हो गई। भिडंत इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकल सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। ठीक उन्ही के पीछे अन्य रिश्तेदार भी अपने मोटरसाइकल से वापस आ रहे थे जो घटना स्थल देख भौचक्का रह गए। जिनके माध्यम से ही दोनों की पहचान हो पाई।

 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!