Re. No. MP-47–0010301

Accident:सीधी में भीषण सड़क हादसा,बीती रात पेड़ से टकराई यात्री बस

Accident:सीधी में भीषण सड़क हादसा,बीती रात पेड़ से टकराई यात्री बस

15 यात्री घायल,5 की हालत गंभीर, जिला चिकित्सालय में जारी है इलाज

सीधी- सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पनवार हायर सेकेंडरी स्कूल के पास बीती रात भीषण सड़क हादसा घटित हुआ जिसमें एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और इसमें करीब 15 यात्री घायल हो गए हैं जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। सभी घायलों का जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण ट्रेवल्स की बस क्रमांक mp19p3092 सतना से सीधी आ रही थी जो रात्रि करीब 10:00 बजे के आसपास अनियंत्रित होकर पनवार हायर सेकेंडरी स्कूल के पास पेड़ से जा टकराई घटना के बाद कोहराम मच गया और आनन फानन में पुलिस और प्रशासन द्वारा एंबुलेंस और डायल हंड्रेड की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है देर रात प्रशासनिक अमले द्वारा घायलों का हाल जाना गया।

एक्सीडेंट में घायल हुए यात्री

सड़क हादसे में घायल होने वालों में

1-राजकुमार बंसल पिता पन्नालाल बंसल 25 वर्ष नौढ़िया सीधी

2-जयप्रकाश बंसल पिता हीरालाल बंसल 25 वर्ष नौढ़िया

3-गंगाराम सिंह पिता सुग्रीव सिंह 23 साल चितरंगी

4-संत शरण साकेत पिता प्यार साकेत उम्र 28 वर्ष मौहरिया सीधी

5-छोटे प्रसाद केवट पिता मोती लाल केवट उम्र 36 वर्ष बसही चितरंगी

6-शिवम सिंह पिता क्षेत्रपाल सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी रघुनाथपुर सीधी

7- सोनू साकेत पिता सुरेश साकेत 20 वर्ष निवासी फुलवारी बाहरी

8- पारस साहू पिता मोतीलाल साहू उम्र 26 वर्ष निवासी सरौधा सिंगरौली

9- सूरज पनिका पिता सत्य प्रकाश पानी का 24 वर्ष निवासी भाठा सीधी

10- नीरज पनिका पिता सत्य प्रकाश पनिका उम्र 18 वर्ष निवासी भाठा

11- रामकुमार पनिका पिता मातादीन पनिका उम्र 33 वर्ष निवासी सुखी डोल
12-सुधीर सिंह पिता सूर्यभान सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी चोरहटा सतना

13- छोटेलाल सिंह पिताजी देवीशक प्रताप सिंह कुसमी

14-दीपक कोल पिता बनवारी लाल कोल निवासी परासिया

15-कुर्बान अली पिता शाकिर अली 16 वर्ष मेंढ़ौली सिहावल

प्रशासनिक अमला पहुंचा अस्पताल

सड़क दुर्घटना के बाद कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देशन पर देर रात जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई सभी घायलों का जिला चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है अपर कलेक्टर राजेश सही तथा एसडीम नीलेश शर्मा द्वारा रात में घायलों से मुलाकात की गई तथा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया प्रशासनिक सूत्रों द्वारा बताया गया है कि सभी घायलों की स्थिति में सुधार है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Leave a Comment

error: Content is protected !!