Re. No. MP-47–0010301

मड़वास एवं मझौली महाविद्यालय के पठन पाठन का अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

मड़वास एवं मझौली महाविद्यालय के पठन पाठन का अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

सीधी- शनिवार को शासकीय नवीन महाविद्यालय मड़वास एवं मझौली महाविद्यालय के विकाश कार्यों एवं पठन पाठन सम्बन्धी ब्यावस्थाओ का जन भागीदारी अध्यक्ष पवन मिश्रा ने निरिक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए कलेंडर के हिसाब से छात्र छात्राओं को शिक्षा के साथ संस्कृतिक शारीरिक मानसिक रचनात्मक के एवं व्यक्तित्व विकास कार्यों में भी उनकी सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए छात्र छात्राओं के व्यक्तित्व विकास से ही उनके अंदर परिवर्तन लाया जा सकता है इसलिए छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास में कोई कसर न छोड़ी जाए उन्होने कहा कि नवीन महाविद्यालय मड़वास का धीरे धीरे ब्यावस्थाए पूर्ण कराई जा रही हैं दोनो महाविद्यालय में सभी विषयों के प्राध्यापक की पूर्ति की जा चुकी हैं, छात्र छात्राओं के पठन पाठन में अब कोई भी समस्या नहीं है प्राध्यापक पूरी निष्ठा ईमानदारी से पठन पाठन में ध्यान दे जिससे देश का भविष्य मानसिक रूप से सुरक्षित एवं सुदृण रहें
मझौली महाविद्यालय में भी सभी व्यवस्था पूरी हो चुकी हैं कॉलेज में सभी विषयों के प्राध्यापक की पूर्ति हो गई है छात्र छात्राओं के लिए खेलने के लिए स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है, आने वाले समय मे जल्द परीक्षा केंद्र भी मझौली महाविद्यालय में हो जाएगा अध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि दोनो महाविद्यालय में प्राध्यापको की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी हैं आप लोग पठन पाठन को ध्यान में रखकर छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा देकर जिले प्रदेश का नाम रोशन करें उन्होने कहा कि जो अच्छा कार्य करेगा समाज उसी का आदर करती हैं चाहें पढ़ाने वाला हो या पढ़ने वाला इसलिए आप सभी अच्छा कार्य कर समाज में आदर का पात्र बने अच्छे कार्यो से ही जिले प्रदेश एवं देश की तरक्की सम्भव हो सकती हैं

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!