Re. No. MP-47–0010301

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढोत्तरी,उज्ज्वला योजना पर सब्सिडी एक साल बढ़ी

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढोत्तरी,उज्ज्वला योजना पर सब्सिडी एक साल बढ़ी

दिल्ली-केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) में सरकार ने बढ़ोतरी कर दी है। कल यानी 7 मार्च को हुई कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने 4% DA बढ़ाने का ऐलान किया है। यह 1 जनवरी 2024 से लागू होगा। DA बढ़ने के बाद कर्मचारियों का भत्ता 46% से बढ़कर 50% हो गया है।

इसका फायदा करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को होगा। DA 46% से बढ़कर 50% होने के कारण अब मकान किराया भत्ता भी बढ़ जाएगा। इसे 27, 18 और 9% से बढ़ाकर 30, 20 और 10% किया जाएगा। ग्रेजुएटी सीमा भी 20 लाख से 25 लाख हो गई है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि DA में 4% की बढ़ोतरी से सरकार पर 12,868 करोड़ रुपए का बोझ आएगा। इससे पहले सरकार ने अक्टूबर 2023 में DA 4% बढ़ाकर 46% किया था। महंगाई भत्ता साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है।

अब 2025 तक मिलेगी उज्ज्वला योजना पर सब्सिडी

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत LPG सिलेंडर पर दी जाने वाली 300 रुपए की सब्सिडी को 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। गुरुवार, 7 मार्च को कैबिनेट मीटिंग में ये फैसला लिया गया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस योजना का लाभ 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा। सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। पहले 10 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती थी, अब इसे बढ़ाकर 12 कर दिया गया है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!