कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पूर्व सांसद सुरेश पचौरी समेत अनेक दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
भोपाल- देश सहित प्रदेश में काग्रेंस को लगातार झटके पर झटके भाजपा दे रही है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से जहां कांग्रेस में भगदड़ मची है, वहीं भाजपा बाहें पसारकर कांग्रेस छोड़कर आने वाले नेताओं का स्वागत कर रही है। इसी क्रम में आज शनिवार को भाजपा ने प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दिया। कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं समेत कुछ अन्य नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया हैं। इनमें एक नाम केंद्र सरकार में मंत्री रहे और मप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी का है। दूसरे नेता गजेंद्र सिंह हैं, जो धार से सांसद रहे हैं। उन्होंने चुनाव के समय टिकट न मिलने पर जताई थी नाराजगी। पार्टी छोड़ने की बात आई थी पर वरिष्ठ नेताओं ने तब मना लिया था। इसके अलावा पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, एनएसयूआए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा, भोपाल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे कैलाश मिश्रा, अर्जुन पलिया, डॉ आलोक चंसोरिया ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद हैं।
#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता संजय शुक्ला मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। कई अन्य कांग्रेस नेताओं… pic.twitter.com/GkLpU3jURA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2024








