Re. No. MP-47–0010301

Mp में दो IAS और 64 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादले

Mp में दो IAS और 64 राज्य प्रशासनिक सेवा
अफसरों के तबादले

भोपाल-मध्यप्रदेश शासन ने आज शनिवार को दो IAS और 64 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिन आईएएस अफसरों की नवीन पदस्थापना की गई है उसमें एमपी हाउसिंग बोर्ड की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विदिशा मुखर्जी को मप्र पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल अपर प्रबंध संचालक पदस्थ किया है। वहीं, अशोकनगर अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे को अपर कलेक्टर बालाघाट पदस्थ किया है। महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के प्रशासक संदीप सोनी को निवाड़ी जिले का अपर कलेक्टर बनाया गया है।

इसके अलावा शुक्रवार को पदोन्नत और क्रमोन्नत किए गए कुछ राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों समेत 64 एसएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इसमें सीएम सचिवालय में पदस्थ उप सचिव महीप तेजस्वी का नाम भी शामिल है। उन्हें सीईओ जिला पंचायत सतना बनाया गया है। नमः शिवाय अरजरिया को राज्य शिष्टाचार अधिकारी बनाया गया है। उधर, हरदा में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर कैलाश चंद्र परते को भी शासन ने हरदा से हटाकर रायसेन में संयुक्त कलेक्टर बनाया है।

Leave a Comment

You May Like This

error: Content is protected !!