Re. No. MP-47–0010301

फलों से तौले गए धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम

फलों से तौले गए धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम

सीधी- जिले के कुसमी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत भगवार निवासी,एवं समस्त व्यापारी एवं ग्रामवासियों ने धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम को उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य पर प्राचीन हनुमान मंदिर मे बुलाकर उनके उपस्थिति मे उनके लम्बे उम्र की कामना के लिये मंदिर मे हनुमान चालीसा का पाठ एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम किया है।इसके बाद व्यापारियो ने फलों से विधायक कुंवर सिंह टेकाम को तौल किया है। बताते चलें के धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम का जन्मदिन 10 मार्च को था और कुसमी के ग्रामवासी कुसमी के व्यापारियों के द्वारा उन्हें फलों से तौल कर एवं मंदिर मे पूजा अर्चना कर लम्बे उम्र की कामना की हैं।कार्यक्रम के बाद धौहनी विधायक के जन्मदिन पर ग्रामवासियो व्यापारियो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में फलों का वितरण किया है ऐसे मौके पर कुसमी जनपद की जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह ,मंडल पोड़ी अध्यक्ष भाजपा अनीता सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष इंद्र प्रकाश गुप्ता छोटे,भाजपा नेता वरुण पांण्डेय वि.हि.परिषद प्रखण्ड अध्यक्ष संतोष गर्ग, दिनेश सेन
गुरुनानक गुप्ता समाजसेवी जितेंद्र गुप्ता शंभू प्रसाद गुप्ता दसमतिया साहू सुनील गुप्ता कुंवर बहादुर सिंह आजाद मनमोहन उपाध्याय राजेश गुप्ता,गणेश गुप्ता पुल्लू गुप्ता अनीष मिश्रा,दिनेश जायसवाल,रज्जन गुप्ता सहित भाजपा नेता कार्यकर्ता व्यॉपारी ग्रामवासी उपस्थित थे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!