Re. No. MP-47–0010301

मोहन कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज,चुनाव से पहले पारित हो सकते है महत्वपूर्ण प्रस्ताव

मोहन कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज,चुनाव से पहले पारित हो सकते है महत्वपूर्ण प्रस्ता

भोपाल- लोकसभा चुनाव की घोषणा अब किसी भी समय की जा सकती है। ऐसे में लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले मध्‍य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट की अंतिम बैठक आज सोमवार को होने वाली है।
जानकारी के अनुसार कैबिनेट की बैठक में मप्र में सोलर कृषि पंप पर दिए जाने वाले अनुदान को बढ़ाने का निर्णय लिया जा सकता है। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में साइबर तहसील को पूरे मध्‍य प्रदेश में लागू करने के निर्णय को अनुसमर्थन के लिए रखा जाएगा।
बताया गया है कि मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सुबह साढ़े 11 बजे से राजधानी में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित की गई है।
इस बैठक में पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मध्‍य प्रदेश में विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास के साथ आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही कुछ सिंचाई परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति भी दी जा सकती है।
उल्‍लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा चार प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में वृद्धि को देखते हुए मध्‍य प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और पेंशनर की महंगाई राहत बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है। कर्मचारी और पेंशनरों से जुड़े संगठन लगातार इसकी मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इसके बाद पूरी कैबिनेट के साथ रात आठ बजे फिल्म आर्टिकल 370 देखने भी जा सकते हैं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!