Re. No. MP-47–0010301

फिर भाजपा में शामिल होगे दीपक जोशी,पूर्व कांग्रेस विधायक अरुणोदय चौबे भी लेंगे सदस्यता

फिर भाजपा में शामिल होगे दीपक जोशी,पूर्व कांग्रेस विधायक अरुणोदय चौबे भी लेंगे सदस्यता

भोपाल- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और कांग्रेस नेता दीपक जोशी कांग्रेस छोड़कर दोबारा भाजपा में लौटेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा सरकार पर उनके पिता की उपेक्षा का आरोप लगाया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। दीपक जोशी के साथ ही कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे भी भाजपा की सदस्यता लेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सुबह 11.15 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की मौजूदगी में दोनों नेता भाजपा की सदस्‍यता लेंगे।

दीपक जोशी विधानसभा चुनाव से पहले मई 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए थे, इस दौरान वे पिता कैलाश जोशी की तस्वीर भी साथ ले गए थे इतना ही नहीं उन्‍होंने भाजपा सरकार पर पिता की उपेक्षा का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उन्‍होंने सरकार को भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों पर भी घेरा था।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें खातेगांव से विधानसभा चुनाव का टिकट दिया था, लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं जब प्रत्याशी के तौर पर खातेगांव पहुंचे थे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका खासा विरोध किया था।

दीपक जोशी ने अपना पहला विधानसभा चुनाव 2003 में बागली विधानसभा से लड़ा था और जीत दर्ज की। इसके बाद साल 2008 और 2013 में हाटपिपलिया से चुनाव लड़ जीत दर्ज की। वे शिवराज सरकार में राज्य मंत्री भी रहे थे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!