Re. No. MP-47–0010301

खनिज अमले की दबिश से मचा हड़कंप, जेसीबी और ट्रैक्टर छोड़कर भागे माफिया

खनिज अमले की दबिश से मचा हड़कंप, जेसीबी और ट्रैक्टर छोड़कर भागे माफिया

ग्वालियर- मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल-अंचल में अवैध खनन को खेल जारी है। ताजा मामला ग्वालियर से सामने आया है। जहां माइनिंग अधिकारियों की कार्रवाई करते हुए मुरुम खनन में लगे जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किया है, जबकि माफिया मौके से भाग निकले।

दरअसल, शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के मऊ विक्रमपुर गांव में लंबे समय से मुरुम की अवैध खनन की शिकायतें प्रशासन को मिल रही थी। जिस पर आज खनिज विभाग की टीम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। टीम को देखते ही माफिया मौके से भागने में सफल रहे।

वहीं, टीम ने अवैध खनन और परिवहन में लगे चार डंपर, जेसीबी मशीन, पांच ट्रैक्टर ट्रॉली और एक लोडर जब्त किया है। माफिया लंबे से अवैध तरीके से मुरुम और पत्थर खनन कर रहे थे। फिलहाल, पुलिस माफियाओं के खिलाफ खनिज अधिनियम केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!