Re. No. MP-47–0010301

अल्ट्राटेक सीधी सीमेंट प्लांट में विविध कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन..

अल्ट्राटेक सीधी सीमेंट प्लांट में विविध कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन..

सीधी बघवार। परम्परागत रूप में मनाए जा रहे राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का 53,वां वर्षीय कार्यक्रम विविध कार्यक्रमों के आयोजनों के साथ अल्ट्राटेक सीधी सीमेंट प्लांट में बीते चार मार्च से शुरू किया जाकर नौ मार्च को सम्पन्न किया गया। प्लांट के सेफ्टी विभाग के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत यूनिट प्रमुख बीपी सिंह सग्गू द्वारा प्लांट के सभी एफ एच, विभागाध्यक्ष एवं प्रभागीय अधिकारियों के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय ध्वज को लहराते हुए सलामी देकर सुरक्षा शपथ के साथ की गई, ।

उक्त अवसर पर सुरक्षा मानदंडों पर फोकस करते हुए कहा गया कि सुरक्षा एक व्यक्तिगत जिम्मेदारी है, जिसे सुरक्षा कवच मानकर निर्वहन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एक इंजन है,जिसकी चाबी आप है जो इंजन को चालू करते हैं। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा की थीम के साथ पहली बार 1972, में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मार्च माह में मनाया गया था, जिसके क्रम में आज से शुरू होकर एक सप्ताह तक चलने वाले सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम की थीम शून्य दुर्घटना है,,जिसे दृष्टिगत रखते हुए आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों के जरिए सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाय। उक्त के क्रम में सेफ्टी विभाग के विभागाध्यक्ष मोहम्मद फिरोज द्वारा व्यापक स्तर पर सभी को अवगत कराया जाकर क्रमशः प्रतियोगिता, सेमीनार, सुरक्षा संदेश स्लोगन, निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक,गीत, पोस्टर प्रदर्शनी आदि कार्यक्रमों का आयोजन समन्वयात्मक रूप में कराया गया। तथा पुरष्कृत कराया गया।एक सप्ताह तक आयोजित कार्यक्रमो में एफएच एचआर,एफएच माइंस,एफएच टेक्निकल, के मार्गदर्शन में सभी विभागाध्यक्षों द्वारा सुरक्षा के प्रति सदैव तत्पर रहने का प्रैक्टिकल संदेश स्लोगन प्रतियोगिता के जरिए दिया गया। तथा शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कटिबद्ध रहने हेतु जागरूक किया गया। विविध कार्यक्रमों के जरिए सुरक्षा के नियमों को सुरक्षा का उपकरण माना जाकर अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में आदित्य बिड़ला महिला क्लब द्वारा बेहतरीन रंगोली एवं चित्रकलाओं का चित्रण किया गया। सेफ्टी विभाग की ओर से बीते वर्ष भर में सुरक्षा मानकों के अनुकूल प्रतिभा वान युक्त कार्यों का संपादन करने वाले टीपीपी विभाग तथा संविदाकार के आर एसोसिएट को पुरस्कृत किया गया साथ ही अन्य सभी प्रतिभागियों को भी सेफ्टी पुरस्कार वितरण कर प्रोत्साहित किया गया।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!