Re. No. MP-47–0010301

फिर आई आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची,9 आईएएस अधिकारी हुए इधर से उधर

फिर आई आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची,9 आईएएस अधिकारी हुए इधर से उधर

भोपाल- मध्य प्रदेश में एक बार फिर 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ये तबादले किए हैं। इससे पहले 14-15 मार्च की देर रात 37 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए थे। नई सूची के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और उज्जैन कमिश्नर संजय गोयल को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग में सचिव बनाया गया जबकी इंदौर श्रम आयुक्त संजय गुप्ता को उज्जैन कमिश्नर बनाया गया है।

रीवा में अपर आयुक्त पद पर पदस्थ छोटे सिंह को राजस्व विभाग ग्वालियर संभाग में अपर आयुक्त बनाया गया है। स्वप्निल जी वानखेड़े को सतना कलेक्टर बनाया गया है। सपना जैन को सतना जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। इनके अलावा आईएएस सपना निगम, आईएएस राजीव रंजन मीना, ऋषि गर्ग का भी तबादला किया गया है। रेखा राठौर को खरगोन का अपर कलेक्टर बनाया गया है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!