Re. No. MP-47–0010301

Rewa news:बरामद हुआ नहर में डूबे युवक का शव

Rewa news:बरामद हुआ नहर में डूबे युवक का शव

रीवा- शहर के बिछिया थाना अंतर्गत लोही के समीप नहर में एक युवक डूब गया था। युवक का शव मिल गया है। नहर में डूबने से ही इस युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार युवक की पहचान मोनू सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी पीटीएस के रूप में की गई है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिछिया पुलिस को शनिवार के दोपहर नहर में युवक के रूप में की सूचना मिली थी।

पुलिस अध‍िकारियों के अनुसार सूचना मिलने के बाद गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे युवक की तलाश कराई जा रही थी। इसके बाद देर शाम युवक का शव तलाश के दौरान गोताखोरों की टीम के हाथ लग गया। इसके बाद शव निकाला गया।

बताया गया है कि पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा दर्ज कर शव पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!