Re. No. MP-47–0010301

सहायक समिति प्रबंधक ने शाखा प्रबंधक के साथ की गाली-गलौज

सहायक समिति प्रबंधक ने शाखा प्रबंधक के साथ की गाली-गलौज

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा कुसमी का मामला

सीधी-जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा कुसमी में पदस्थ शाखा प्रबंधक के साथ सहायक समिति प्रबंधक द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। जिसकी शिकायत कुसमी थाना में की गई है। घटना शनिवार की सुबह करीब 11.23बजे की है।
बताया गया कि कुसमी समिति में पदस्थ सहायक समिति प्रबंधक जितेंद्र कुमार गुप्ता चेक लेकर बेतन भुगतान के लिए कुसमी सहकारी बैंक गया था, जहां शाखा प्रबंधक मोतीलाल रजक के द्वारा खाद का बकाया भुगतान अदा करने के लिए कहा गया, जिस पर तैस में आकर सहायक समिति प्रबंधक के द्वारा अपना चेक फाड़कर प्रबंधक के चेहरे पर फेंकते हुए गाली-गलौज किया गया। शाखा प्रबंधक के द्वारा कुसमी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!