Re. No. MP-47–0010301

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

-चुरहट थाना अंतर्गत चदैनिया गांव की घटना

सीधी-जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चदैनिया में शनिवार की रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर चुरहट पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि चदैनिया गांव निवासी अभिषेक पांडेय उर्फ मनू, आशीष तिवारी निवासी मिसरिगवां व सुमित जायसवाल बाइक क्रमांक एमपी १९ जेडए ७६४९ से वापस अपने घर जा रहे थे, रास्ते में बदैनिया मोड के पास बोलेरो क्रमांक एमपी ५३ जेडमी ०९५७ के चालक ने टक्कर मार दिया, परिजनों को सूचना मिलने पर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा अभिषेक पांडेय व आशीष तिवारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सुमित जायसवाल का उपचार चल रहा है। चुरहट थाना पुलिस के द्वारा आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ भादवि की धारा २७९, ३३७ व ३०४ ए के तहत अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना की जा रही है। घटना शनिवार की रात करीब १२ बजे की है।

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सिटी कोतवाली अंतर्गत बेलहा गांव निवासी एक महिला सीधी शहर में किराए के कमरे में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना रविवार की दोपहर करीब दो बजे की है।
बताया गया कि बेलहा गांव निवासी प्रीती उर्फ साधना पति धीरेंद्र सिंह (३३) सीधी शहर में किराए के कमरे में रहती थी, अज्ञात कारण से वह साड़ी का फंदा बनाकर पंखे में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों को जानकारी होने पर कमरे का दरवाजा तोड़कर फंदा काटकर शव को निकाला गया, कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की विवेचना कर रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!