Re. No. MP-47–0010301

आपसी रंजिश में भिड़े दो पक्ष के लोग,7 घायल पहुंचे अस्पताल

आपसी रंजिश में भिड़े दो पक्ष के लोग,7 घायल पहुंचे अस्पताल

रीवा-आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए शहर के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना रविवार रात 9 बजे के आसपास की है। पूरा मामला सोमवार को प्रकाश में आया। विवाद में 7 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं।
घायलों में अनिल चतुर्वेदी, रवि चतुर्वेदी, धीरज, पुराणिक, हीरामणि और गोलू, आशीष चतुर्वेदी शामिल हैं। पूरा मामला लौर थाना क्षेत्र का है। घायलों को मऊगंज अस्पताल से रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक दो पक्षों में काफी समय से पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसके बाद मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। घायलों ने मारपीट करने वालों पर नशेबाजी का भी आरोप लगाया है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!