Sidhi:शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आज
सीधी-अपर कलेक्टर राजेश शाही ने जानकारी देकर बताया है कि दिनांक 24.03.2024 को होलिका दहन एवं दिनांक 25.03.2024 को होली का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाये जाने के संबंध में दिनांक 23 मार्च 2024 को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार सीधी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है।
उन्होने सभी संबंधितों को सूचित किया है कि धार्मिक त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने के संबंध में निर्धारित समय में बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।








