Re. No. MP-47–0010301

महिला सरपंच ने सचिव पर लगाए गंभीर आरोप,धमकाकर कराए हस्ताक्षर

महिला सरपंच ने सचिव पर लगाए गंभीर आरोप,धमकाकर कराए हस्ताक्षर

अनूपपुर- जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत मुंडा में पदस्थ सचिव के खिलाफ महिला सरपंच ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद जैतहरी को शिकायत पत्र सरपंच सरस्वती सिंह ने दिया है।आरोप में सचिव निधि सिंह के खिलाफ की गई शिकायत में बताया गया कि सचिव ने धमकाकर एक कोरे मस्टर में उनके हस्ताक्षर करा लिए हैं।

11 फरवरी को पंच मानदेय पर भी कोरम पूरा कर लिया गया

11 फरवरी को पंच मानदेय पर भी बिना सरपंच के हस्ताक्षर के सचिव द्वारा कोरम पूरा कर लिया गया। ऐसा कृत्य पूर्व में भी किया जा चुका है।सरपंच ने बताया कि सचिव मनमाने तरीके से पंचायत में काम कर रही हैं जिससे जनप्रतिनिधियों समेत ग्रामीण जनों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता पूर्वक नहीं मिल पा रहा है।ग्रामीणों को कोई भी जानकारी नहीं दी जाती एवं पंचायत से अक्सर नदारत रहती हैं।

प्रस्ताव मन मुताबिक पारित कर लिया जाता है

गांव के हितग्राही समग्र आइडी अलग कराए जाने, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने सहित पेंशन के लिए परेशान हो रहे हैं। आरोप में बताया गया कि पंचायत सचिव द्वारा प्रस्ताव मन मुताबिक पारित कर लिया जाता है और सरपंच को कोई जानकारी नहीं दी जाती। इसी तरह किसी भी निर्माण कार्य स्थल पर अवलोकन नहीं किया जाता।सचिव की मनमानी कार्यशैली के चलते पंच सहित ग्रामीण नागरिक सभी परेशान है। मांग रखी गई की सचिव को पंचायत से अन्यत्र भेजा जाए।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!