Re. No. MP-47–0010301

Sidhi:मिठाई की दुकानों पर सयुंक्त दल की दस्तक,89 किलोग्राम दूषित खाद्य सामग्री का किया गया विनष्टिकरण

Sidhi:मिठाई की दुकानों पर सयुंक्त दल की दस्तक,89 किलोग्राम दूषित खाद्य सामग्री का किया गया विनष्टिकरण

सीधी 23 मार्च 2024
होली त्यौहार के अवसर पर मिष्ठान भंडारों में भारी मात्रा में मिलावटी सामग्री विक्रय की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशानुसार टीम गठित की जाकर राजस्थान मिष्ठान भंडार, वसुंधरा होटल तथा नीलम होटल के कारखाने में छापेमारी की कार्यवाही की गई जिसमें अधिक मात्रा में गंदगी, मिठाइयों में मक्खियां मंडराती पायी गई । मड़रिया सीधी में स्थित वसुंधरा होटल के कारखाने में काफी गंदगी, टूट-फूट व दूध में मक्खियां गिरी पायी गई। इस कार्यवाही में 89 किलोग्राम दूषित खाद्य सामग्री के विनष्टिकरण की कार्यवाही की गई।

इस कार्यवाही में उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास प्रिया पाठक, एसडीओपी गायत्री तिवारी, तहसीलदार जान्हवी शुक्ला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिनी अग्रवाल सहित राजस्व, पुलिस, नगर पालिका, खाद्य एवं औषधि विभाग, खाद्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। मिलावटी खाद्य सामग्री के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!